Jharkhand Politics: पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के सफल संचालन एवं प्रचार-प्रसार को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक स्टेट कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
इस बात की जानकारी देते हुए प्रवक्ता रियाज अंसारी ने बताया की इसके संचालन के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह एवं झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के लीगल सेल के चेयरमैन अमृत सिंह को स्टेट इलेक्शन कोऑर्डिनेटर (कंट्रोल रूम प्रभारी) नियुक्त किया गया है।
Jharkhand Politics: बड़ा दायित्व मिलने पर झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुभंकर सरकार द्वारा प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर के अनुशंसा पर आधिकारिक आदेश के माध्यम से की गई है।
दोनों नेताओं को चुनावी अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर/एयरक्राफ्ट मूवमेंट के समन्वय, वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ तालमेल एवं अन्य महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
इस महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर झारखंड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि ऋषीकेश सिंह एवं अमृत सिंह अपने अनुभव, संगठनात्मक कौशल एवं समर्पण के बल पर इस जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








