Sarkari Naukri: यदि आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है।न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में डिप्टी मैनेजर और हिंदी ट्रांसलेटर समेत कुल 330 पदों पर निकली बड़ी भर्ती निकली है।
हालांकि इसमें आवेदन का रविवार को आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Sarkari Naukri: वैकेंसी और योग्यता
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में भर्ती के जरिए मैकेनिकल (125), इलेक्ट्रिकल (65), इलेक्ट्रॉनिक्स (50), केमिकल (40), सिविल (35) और इंस्ट्रूमेंटेशन (15) ट्रेड में नियुक्तियां की जाएंगी।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग की डिग्री और एक वैलिड GATE (2023/2024/2025) स्कोर होना अनिवार्य है।
Sarkari Naukri: न्यूनतम आयु 18 वर्ष होगी योग्यता
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है; इसमें सबसे पहले GATE स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम होगा।
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी और महिलाओं के लिए यह बिल्कुल नि:शुल्क है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









