Jharkhand Politics: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार की घेराबंदी तेज कर दी है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कड़े शब्दों में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के नाम पर लाया गया यह कानून वास्तविक अधिकार देने के बजाय केवल राजनीतिक लाभ लेने का एक जरिया मात्र है।
Read More- Big Breaking : झारखंड उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा! ये निकला मास्टरमाइंड
Jharkhand Politics: महिला आरक्षण का विचार कांग्रेस की देन है
राकेश सिन्हा ने कहा कि महिला आरक्षण का विचार कांग्रेस की देन है, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे जनगणना और परिसीमन की शर्तों में उलझा दिया है। इससे साफ है कि सरकार इसे तुरंत लागू करने के बजाय भविष्य के लिए टालना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सरकार की नीयत साफ होती, तो इसे बिना किसी शर्त के इसी चुनाव से लागू किया जाना चाहिए था। 2029 या उसके बाद की तारीख देना महिलाओं के धैर्य के साथ खिलवाड़ है।
Jharkhand Politics: महिलाओं के लिए केवल आरक्षण काफी नहीं है
कांग्रेस ने इस अधिनियम में पिछड़ी जाति (OBC) की महिलाओं के लिए अलग प्रावधान न होने पर भी गहरी आपत्ति जताई है। पार्टी का मानना है कि सामाजिक न्याय के बिना यह कानून अधूरा है। इसके अलावा, कांग्रेस ने सरकार पर इस मुद्दे को केवल एक ‘राजनीतिक इवेंट’ बनाने का आरोप लगाया।
Read More- Big Breaking : नहीं रही सुरों की मल्लिका आशा भोंसले, 92 साल की उम्र में निधन
सिन्हा ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल आरक्षण काफी नहीं है; सरकार को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर भी जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने मांग की है कि इस कानून में सुधार कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।











