रांची: Jharkhand में प्री-मानसून ने आखिरकार जोरदार दस्तक दे दी है। 11 जून से राज्य के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए और कई इलाकों में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब प्री-मानसून गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हैं। 12 जून से 15 जून तक झारखंड के कई जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Jharkhand Weather Update: इन जिलों में ज्यादा असर
रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, कोडरमा, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
झमाझम बारिश से बदला Ranchi और आसपास का मौसम #barish #weatherupdate #mausam #ranchinews #ranchinews #ranchi #jharkhandnews #viralvideo #trending #latestnews pic.twitter.com/njstI8qwi2
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्टSpecial Report— Khabar Mantra Live (@Khabarmantlive) June 11, 2026
Jharkhand Weather Update: प्री-मानसून क्यों हुआ सक्रिय?
उत्तर भारत से पूर्वी भारत तक फैली मौसमी ट्रफ, उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी के कारण झारखंड में प्री-मानसून सिस्टम मजबूत हुआ है। इसी वजह से राज्य में अचानक मौसम बदल रहा है और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल रही है।
Jharkhand Weather Update: गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान गिरेगा
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज हो सकती है। लगातार बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
सावधानी बरतना जरूरी
- गरज-चमक के दौरान खुले मैदान में न जाएं।
- पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।
- बिजली चमकने पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें।
- नदी, तालाब और अन्य जलाशयों से दूर रहें।
- खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि प्री-मानसून की यह सक्रियता दक्षिण-पश्चिम मानसून के तेजी से आगे बढ़ने का संकेत है और आने वाले दिनों में झारखंड के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









