रविवार, जुलाई 12, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
Khabar Mantra

राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन दोनों सीटों पर मजबूत, कांग्रेस का एक सीट पर दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह

मई 26, 2026
in झारखंड Jharkhand News
A A
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन दोनों सीटों पर मजबूत, कांग्रेस का एक सीट पर दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi: झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने दावा किया है कि राज्यसभा की दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत तय है और गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में वर्तमान संख्या बल महागठबंधन के पक्ष में है। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जबकि महागठबंधन के पास कुल 56 विधायक मौजूद हैं। ऐसे में दोनों सीटों पर गठबंधन की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि गठबंधन धर्म और राजनीतिक संतुलन को देखते हुए एक सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और दूसरी सीट कांग्रेस को मिलना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि झामुमो के बाद कांग्रेस गठबंधन की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और सरकार से लेकर संगठन तक कांग्रेस की भूमिका लगातार मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में गठबंधन को मजबूती देने का काम किया है। पार्टी लगातार संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के जरिए आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, किसान, मजदूर और युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारना पूरी तरह राजनीतिक रूप से उचित है।

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उम्मीदवार और सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस और झामुमो के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सामूहिक सहमति से लिया जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए ऋषीकेश सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल हमेशा जोड़-तोड़, विधायकों की खरीद-फरोख्त और राजनीतिक अस्थिरता की राजनीति करता रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पहले भी ऐसे प्रयासों को खारिज कर चुकी है और इस बार भी किसी तरह की राजनीतिक रणनीति सफल नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव संख्या बल और राजनीतिक विश्वसनीयता का चुनाव होता है। महागठबंधन पूरी तरह संगठित है और राज्य के हितों को प्राथमिकता देते हुए दोनों सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

Related Posts

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.
रांची Ranchi

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026
Jharkhand Monsoon Health Alert
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand में बारिश बनी बीमारियों का मौसम! डेंगू-मलेरिया से बचने के जानिए सरकार की एडवाइजरी और सावधानियां

जुलाई 12, 2026
Jharkhand voter list SIR 2026
झारखंड Jharkhand News

Jharkhand Voter List SIR 2026: शुद्धिकरण के लिए 14 जुलाई को सभी बूथों पर होगी दूसरी बैठक, जानें पूरा प्लान

जुलाई 12, 2026
Next Post
चान्हो घटना पर भाजपा सख्त, जांच कमेटी गठित; 27 मई को घटनास्थल पहुंचेगी टीम

चान्हो घटना पर भाजपा सख्त, जांच कमेटी गठित; 27 मई को घटनास्थल पहुंचेगी टीम

झारखंड में 75% स्थानीय आरक्षण पर फिर गरमाई राजनीति, आजसू ने सरकार के दावे पर उठाए सवाल

झारखंड में 75% स्थानीय आरक्षण पर फिर गरमाई राजनीति, आजसू ने सरकार के दावे पर उठाए सवाल

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Ranchi News: Permanent vending zone to be set up for street vendors in Pandra; Sanjay Seth and the Mayor inspected the site.

Ranchi News: पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए बनेगा स्थायी वेंडिंग जोन, संजय सेठ और महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

जुलाई 12, 2026

Ram Mandir दानपात्र चोरी: 40 दिनों तक चलता रहा खेल, अब CCTV से खुल गई पूरी साजिश

Bharat Tiwari Encounter: जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, मां आशा देवी भी पहुंचीं; परिवार ने रखीं 5 बड़ी मांगें

Paper Leak के विरोध में रांची में छात्रों की मैराथन, कन्हैया कुमार बोले- युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Jamshedpur में करंट लगने से मृत मजदूर के परिवार को मिला 10 लाख का मुआवजा, सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद हुआ भुगतान

COVID-19 Alert: 4 साल बाद कोविड से 2 मौतें 8 एक्टिव केस क्या देश में फिर लागू होंगी पाबंदियां?

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • Home
  • Privacy Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • झारखंड
    • रांची Ranchi
    • धनबाद Dhanbad
    • जमशेदपुर Jamshedpur
    • पलामू Palamu
    • कोडरमा Koderma
    • गढ़वा Garhwa
    • गिरिडीह Giridih
    • गुमला Gumla
    • देवघर Deoghar
    • दुमका Dumka
    • बोकारो (Bokaro)
    • जामतारा Jamtara
    • सिमडेगा Simdega
    • हजारीबाग Hazaribagh
    • लोहरदगा Lohardaga
  • देश
  • क्राइम
  • धर्म-अध्याय
  • बिहार
  • खेल
  • शिक्षा
  • लाइफस्टाइल
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

© 2025 Khabar Mantra