Ranchi: केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत 9 जुलाई 2025 की देशव्यापी हड़ताल को झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा की है।
राजद के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर झारखंड राजद के सभी पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला एवं महानगर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में हड़ताल के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मनोज पांडेय ने कहा, “यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक कदम है। झारखंड में राजद के कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ सड़कों पर उतरकर श्रमिक संगठनों के साथ कदम से कदम मिलाएंगे और इस आंदोलन को सफल बनाएंगे।”
क्यों हो रही है हड़ताल?
देशभर के कई श्रमिक संगठन केंद्र की उन नीतियों का विरोध कर रहे हैं जिन्हें वे श्रमिकों के अधिकारों के खिलाफ मानते हैं। इनमें श्रम कानूनों में बदलाव, फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉयमेंट और निजीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख हैं।
राजद का आह्वान
राजद ने अपने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 9 जुलाई को पूरी ताकत के साथ इस आंदोलन का हिस्सा बनें और केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध दर्ज कराएं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









