Jharkhand: मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को यूनिसेफ द्वारा झारखंड में सतत विकास लक्ष्य (SDG) को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने संबंधित सभी विभागों के साथ सघन समन्वय और डाटा-साझाकरण प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि झारखंड सरकार और यूनिसेफ दोनों ही राज्य में समान सामाजिक प्रक्षेत्रों में कार्यरत हैं, ऐसे में दोनों के डाटा और अनुभव एक-दूसरे के लिए अत्यंत लाभकारी हो सकते हैं। उन्होंने पाक्षिक बैठकें आयोजित करने, फील्ड-लेवल अनुभव साझा करने, और योजनाओं की निगरानी पर विशेष बल दिया।
प्रमुख निर्देश:
- यूनिसेफ राज्य के सभी सामाजिक विभागों से समन्वय बढ़ाए
- दूसरे राज्यों में यूनिसेफ के सफल मॉडल का अध्ययन और झारखंड में क्रियान्वयन हेतु ब्लूप्रिंट तैयार करे
- योजना विभाग के पोर्टल पर डाटा अपलोड करें, जिससे डेटा मिसमैच की समस्या ना हो
- पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में समन्वित प्रयास करें
- हाशिए पर खड़े वर्गों के सतत विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए
बैठक में यूनिसेफ झारखंड की प्रमुख कानिनिका मित्रा ने बच्चों के लिए अब तक किए गए प्रयासों और उपलब्धियों पर प्रजेंटेशन दिया।
उपस्थित अधिकारी:
सचिव मस्त राम मीणा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, उमाशंकर सिंह, नेहा अरोड़ा समेत यूनिसेफ के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








