Ranchi: नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन झारखंड में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा हुई। “डेस्टिनेशन झारखंड – पर्यटन निवेश एवं समावेशी विकास को गति” विषय पर आयोजित इस सत्र में नीति-निर्माताओं, पर्यटन विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में बताया गया कि झारखंड तेजी से देश के उभरते पर्यटन राज्यों में शामिल हो रहा है। वर्ष 2024 में राज्य में 5.85 करोड़ पर्यटक पहुंचे, जिनमें 4.40 करोड़ श्रद्धालु शामिल थे। यह आंकड़ा झारखंड की बढ़ती पर्यटन क्षमता को दर्शाता है।
पर्यटन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
राज्य सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को उद्योग का दर्जा देकर निजी निवेश के नए रास्ते खोले हैं। अब होटल, रिसॉर्ट, रोपवे, स्काईवॉक, वाटर स्पोर्ट्स, हाउसबोट, फ्लोटिंग रेस्तरां और कैंपिंग साइट जैसी परियोजनाओं में निवेश को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
सरकार पर्यटन नीति-2026 और होमस्टे नीति-2026 के जरिए निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने की तैयारी कर रही है। साथ ही डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए मंजूरी की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जाएगा।
Read More- Big Breaking : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर
होमस्टे से गांवों में बढ़ेगा रोजगार
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति के लिए भी जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि 100 होमस्टे विकसित होते हैं, तो करीब 500 लोगों को सीधे रोजगार मिल सकता है। इससे गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों की आय बढ़ेगी।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
उन्होंने निवेशकों से झारखंड में निवेश करने की अपील करते हुए कहा कि राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और आत्मीयता इसे देश के सबसे खास पर्यटन स्थलों में शामिल कर सकती है।
सरकार का लक्ष्य झारखंड को पूर्वी भारत का प्रमुख पर्यटन और निवेश केंद्र बनाना है, ताकि रोजगार बढ़े, स्थानीय कारोबार मजबूत हो और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिले।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









