Ranchi: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने या आवश्यक संशोधन करा सकते हैं।
18 साल की उम्र पूरी करने वाले जुड़वा सकते हैं नाम
SIR 2026 के तहत ऐसे सभी पात्र भारतीय नागरिक, जिनकी उम्र 1 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष पूरी हो रही है, मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरना होगा।
वहीं, जिन मतदाताओं के नाम, पते या अन्य विवरण में किसी तरह का बदलाव या सुधार आवश्यक है, वे फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मतदान केंद्रों पर लगाए जा रहे विशेष शिविर
मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पात्र नागरिक इन शिविरों में पहुंचकर संबंधित फॉर्म भर सकते हैं और मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने या विवरण में सुधार की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम होना क्यों जरूरी?
लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान प्रत्येक पात्र नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है। इसलिए जिन युवाओं की उम्र निर्धारित कटऑफ तिथि तक 18 वर्ष पूरी हो रही है, उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जरूर शामिल कराना चाहिए। साथ ही मौजूदा मतदाताओं को भी अपने नाम और अन्य विवरणों की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराया जा सके।
कंटेंट राइटर एवं रिपोर्टर, खबर मन्त्र। झारखंड के स्थानीय समाचार, महिला विकास, कला और लाइफस्टाइल खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।












