जिस शिक्षक को बच्चों का भविष्य संवारना था, उसी के हाथों एक मासूम की पिटाई का Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Jharkhand से सामने आए इस Video ने न सिर्फ लोगों को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह घटना राज्य के किस जिले या स्कूल की है, लेकिन वीडियो के सामने आते ही आक्रोश का माहौल बन गया है।
वायरल वीडियो में शिक्षक बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। बच्चा डरा-सहमा नजर आ रहा है और रहम की गुहार लगाता प्रतीत होता है। इस दृश्य को देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का दिल दहल गया है।
Read More: नए साल में झारखंड को मिल सकता है नया DGP, 3 सीनियर IPS अफसरों के नाम पर मंथन तेज
घटना के बाद अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और बाल अधिकार कार्यकर्ताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को डराना नहीं, बल्कि उन्हें प्रेम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन देना है। किसी भी परिस्थिति में शिक्षक को बच्चे पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। यह न केवल अमानवीय है, बल्कि कानूनन अपराध भी है।
मामले को लेकर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और इसकी सत्यता, स्थान व संबंधित स्कूल की पहचान की जा रही है। पुष्टि होते ही दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूलों में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही जांच पूरी कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








