Jharkhand: झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मतलूब इमाम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश के सभी शहरों में अलाव जलाने को लेकर प्रशासन को निर्देश देने की अपील की है।
मतलूब इमाम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए लिखा कि मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों को राहत देने के लिए हर शहर और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था आवश्यक है।
@HemantSorenJMM मां.मुख्यमंत्री जी जी जोहार आदर पुर्वक अनुरोध है कि मौसम विभाग के अनुसार ठंड और बढ़ेगी अतः श्रीमान से अनुरोध है प्रदेश के हर शहर में अलाव जलाने हेतु प्रशासन को उचित आदेश देने की कृपा करें ताकि ठंड से जनता को कुछ राहत मिल सके धन्यवाद 🙏@JharkhandCMO
,@DipikaPS— Matloob Imam (@ImamMatloo71540) January 3, 2026
उन्होंने कहा कि ठंड के कारण आम जनता, खासकर सुबह और रात के समय बाहर निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलाव जलाने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
उधर, झारखंड में नए साल के दूसरे दिन भी ठंड का असर बना हुआ है। रांची, पलामू समेत 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सिमट गई है, जिससे सुबह 10 बजे तक भी वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है और कहा है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है।












