Ranchi : झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) के जनसंचार विभाग के दो विद्यार्थियों का राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। शोधार्थी, शुभम सिंह एवं पूर्व छात्रा, सुश्री प्रीति कुमारी का चयन राष्ट्रीय स्तर पर ट्रेनी ऑफिसर (पब्लिक रिलेशंस) पद के लिए हुआ है। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम है, जो कि भारत की सबसे बड़ी जल विद्युत कंपनी है।
शोधार्थी, शुभम सिंह अभी जनसंचार विभाग से डॉ अमृत कुमार, सहायक प्राध्यापक के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनकी प्रारंभिक नियुक्ति जम्मू-कश्मीर के रियासी स्थित सलाल जलविद्युत परियोजना में की गई है। इससे पहले वे जनसंपर्क में कई संस्थाओं के साथ कार्य कर चुके है।
CUJ में 2016 से 2021 बैच की छात्रा रही है प्रीति कुमारी
प्रीति कुमारी भी विभाग की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने विभाग से वर्ष 2016 से 2021 के दौरान जनसंचार में पांच-वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स किया है। इनकी प्रारंभिक नियुक्ति बालूतार, पूर्वी सिक्किम के तीस्ता-V (Teesta-V) पावर स्टेशन पर हुआ है। प्रीति ने भी कई बार यूजीसी-नेट परीक्षा पास की है। इससे पूर्व प्रीति कुमारी ने सीएसआरबीओएक्स (CSRBOX) अहमदाबाद में कम्युनिकेशन एसोसिएट और कम्युनिकेशन एवं डॉक्यूमेंटेशन ऑफिसर, बाल कल्याण संघ (एनजीओ) रांची में अपनी सेवाएं दी हैं।
कुलपति प्रो. क्षिति भूषण दास ने दोनों चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है और आगे के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनने के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जनसंचार और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनकी लगन और उत्कृष्टता का उदाहरण है। उन्होंने विभाग और प्राध्यापकों को भी शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष, प्रो. देवव्रत सिंह एवं विश्वविद्यालय के मुख्य करियर डेवलेपमेंट अधिकारी, प्रो. देवदास लाटा ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताया और दोनों विद्यार्थियों को शुभकामना दी। विभाग और पूरे विश्वविद्यालय में इस चयन से हर्ष का वातावरण है।
राष्ट्रीय स्तर पर 10 लोगों का चयन किया गया है
डॉ. सुदर्शन यादव, विश्वविद्यालय के करियर डेवलेपमेंट अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर 10 लोगों का चयन किया गया है जिसमें से दो का चयन सीयूजे से हुआ है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर यूजीसी-नेट जेआरएफ स्कोर के आधार पर होती है। जिसमें सबसे अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को अगले राउंड लिए बुलाया जाए है। अगले राउंड में ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक टेस्ट, पर्सनैल्टी रिव्यू, प्रॉब्लम सॉल्विंग एटीट्यूड रिव्यू एवं साक्षात्कार के बाद चयन किया जाता है। यह चयन ई -2 लेवल (E2 Level) पर हुआ है जिसके तहत मासिक सैलरी ₹50,000/- बेसिक से शुरू होकर ₹1,60,000/- तक दी जाती है जो कि सालाना 15 लाख तक जाती है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








