Jharkhand Weather Alert: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बने लो प्रेशर एरिया के असर से झारखंड में मानसून फिर सक्रिय होने की स्थिति में है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले एक सप्ताह तक राज्य में बादल छाए रहने और अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
25 से 27 अगस्त के बीच कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 से 27 अगस्त के बीच राज्य के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश, गर्जन और वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
25 अगस्त को गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ खूंटी में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में तेज हवा के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।
कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका
26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और मध्य झारखंड के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है।
27 अगस्त को रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा और धनबाद के अलावा चतरा व गिरिडीह में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रांची के लिए इस दिन विशेष रूप से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
30 अगस्त के बाद आसमान साफ होने की संभावना
28 और 29 अगस्त को भी राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त के बाद आसमान साफ होने की संभावना है।
बारिश और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









