Jharkhand Weather News: झारखंड में ठंड की रफतार थमने से लोगों को कनकनी से राहत मिली है। राज्य में पांच जिलों को छोड़कर सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जहां, अभी भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे बनाना हुआ है, वो जिलें हैं- लोहरदगा, पलामू, रांची, खूंटी और गुमला। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।
Jharkhand Weather News: पिछले दिनों कैसा रहा मौसम
बीते मंगलवार को आसमान में आंशिक रुप में बादल छाए रहें और धूप आती-जाती रही। लेकिन फिर भी ठंड से राहत रही। मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, माघ महीने में तापमान में हल्की बढ़ोतरी सामान्य बात है। भलें घर में अंदर मौसम सामान्य लगें। लेकिन, बाहर धूप तीखी लगने लगती है और आंगन में बैठना मुश्किल हो जाता है।
Read more- दावोस जा रहे Donald Trump के विमान की वॉशिंगटन में Emergency Landing, जानिए क्या है वजह
Jharkhand Weather News: शीतलहर से लोगों को बड़ी राहत
Jharkhand Weather News: हिमालयी इलाकों में बर्फबारी के रुकने से राज्य में लोगों को शीतलहर से बड़ी राहत मिली है। लोग अब एक स्वेटर में भी चला ले रहें हैं। वहीं, शाम में चौक-चौराहों में चहल-पहल दिखना शुरु हो गई है। बता दें, आज देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में तापमान 26 से 30 डिग्री के आसपास रहेगा। खासकर गोड्डा और पाकुड़ जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।













