Jharkhand Weather Update: फरवरी का महीना शुरु हो गया है, लेकिन झारखंड में ठंड का प्रकोप अभी भी बरकारार है। हिमालय इलाकों में हो रही बर्फबारी का प्रभाव झारखंड में साफ नजर आ रहा है। ठंडी हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7.4 डिग्री तक पहुंच गया है। सिर्फ, राजधानी रांची ही नहीं राज्य के बाकी जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
Jharkhand Weather Update: जिलेवार तापमान का अनुमान
मौसम विभाग की माने तो, न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमि सिंहभूम के चाईबासा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से गिरकर 28.4 डिग्री पहुंच चुका है। हालांकि, आज 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के मध्य जिलों जैसे राजधानी रांची सहित पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है। यहां सुबह-शाम हल्का कोहरा और कनकनी महसूस हो सकती है।
झारखंड में भी दिख रहा हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी का असर
Jharkhand Weather Update: बात करें, देवघर, धनबाद, गोड्डा, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में तो, यहां अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहेगा। कुल मिलाकर हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी का खासा असर झारखंड में देखने को मिल रहा है।












