Ranchi News: ओड़िसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, पुरी में नहाने के दौरान रांची के मां-बेटे की जान चली गई। मृतकों की पहचान कुसुम गुप्ता और उनके पुत्र अंकित गुप्ता के रुप में हुई है। दोनों झारखंड की राजधानी रांची स्थित धुर्वा इलाके के रहने वाले बताए जा रहें हैं।
कैसे हुई घटना?
Ranchi News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना तब हुई जब दोनों पुरी के समुद्र में नहाने गए थे, और तेज बहाव में मां कुसुम गुप्ता बह गई । मां को डूबता देखस जब अंकित गुप्ता उन्हें बचाने गया तो, वह भी तेज लहर में फंस गया। और दोनों देखते ही देखते समुद्र में बह गए।
लाइफगार्ड्स ने बचाव की कोशिश की, पर…
बताया जा रहा, यह दर्दनाक घटना पुरी के चक्रतीर्थ रोड स्थित पिंक हाउस इलाके के पास हुई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरा मच गई। स्थानीय लोगों और लाइफगार्ड्स ने बचाव की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।
संवाददाता, खबर मन्त्र। रांची और आसपास के ग्रामीण अंचलों की नागरिक समस्याएं, मौसम, सड़क हादसे और स्थानीय हलचल की ग्राउंड रिपोर्टिंग।








