Jharkhand Weather Update: झारखंड में तूफान ‘अर्नब’ के असर से मौसम बिगड़ गया है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
रांची, खूंटी, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। खराब मौसम के कारण रांची और जमशेदपुर समेत कई जिलों में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Jharkhand Weather Update: तापमान में गिरावट, आगे भी बारिश के आसार
बारिश के कारण रांची का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। लातेहार में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो 8.6 डिग्री की गिरावट दर्शाता है।
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर वज्रपात की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए निम्न दबाव क्षेत्र का असर भी झारखंड में दिख सकता है। इसके कारण 2 नवंबर तक बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को तेज हवाओं, भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







