Jharkhand Weather: झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से राहत मिली है। मौसम शुष्क होने के बाद लोगों को तेज धूप सता रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़ अन्य सभी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 8 अक्टूबर को राज्यभर में वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने क्या बताया
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, झारखंड में 11 अक्टूबर से मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 10 अक्टूबर तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी।
इसके बाद राज्य में शुष्क मौसम शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल जारी है, जिसके कारण 10 अक्टूबर तक दोपहर के समय मेघ गर्जन और हल्की वर्षा हो सकती है।
10 अक्टूबर से साफ होगा मौसम
9 अक्टूबर को भी वही चार जिले छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं 10 अक्टूबर से रांची सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ होने लगेगा।












