झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में लू जैसे हालात बनते जा रहे हैं. तापमान लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है और कई इलाकों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
read more- गुकेश ने एक बार फिर किया भारत का नाम रौशन, जीता वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब
कई जिलों में आज हो सकती है मूसलाधार बारिश
झारखंड के कई जिलों में आज तेज बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं की चेतावनी जारी की है. यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण देखा जा रहा है. आज रांची, धनबाद, बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, पूर्वी-पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला, खरसावां, सिमडेगा इन जिलों में बारिश की संभावना है. इन जिलों में तापमान में 2-3°C की गिरावट हो सकती है. जिससे लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिल सकती है. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
read more- देश में एक बार फिर पैर पसार रहा कोरोना, 10 दिन में 15 गुना बढ़े मरीज
3 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम?
3 जून को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. वहीं 4-5 जून को उत्तर झारखंड और आसपास के मध्य भागों में बारिश हो सकती है. अगले दो दिन तापमान में 2-3°C की वृद्धि हो सकती है, फिर स्थिरता रहेगी.












