Jharkhand News: झारखंड में मौसम बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान की माने तो, शनिवार यानी कल से मानसून राज्य से विदा ले सकता है. जिससे पहले आज शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रह सकते है और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की फुहारें पड़ सकतीं है.
बीते 24 घंटे के मौसम का हाल
बीते 24 घंटे में राज्य में मॉनसून का असर कमजोर पड़ता नजर आया. सिर्फ कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है. जिलावर बारिश का हाल:
- धनबाद में 21.8 मिमी
- खूंटी में 17 मिमी
- पूर्वी सिंहभूम में 4 मिमी
- जबकि रांची, दुमका और गुमला में छिटपुट बारिश हुई.
आने वाले रविवार से पूरे राज्य में तेज धूप निकलने लगेगी और हवाओं का रुख पश्चिम और उत्तर की ओर हो जाएगा. 12 अक्टूबर तक उत्तर झारखंड और यूपी-बिहार सीमा से सटे जिलों से मानसून की विदाई हो जाएगी, जबकि बाकी हिस्सों से एक दिन बाद मानसून की वापसी संभव है. हालांकि, छत्तीसगढ़ की हल्की नमी दक्षिणी झारखंड को प्रभावित कर सकती है.
तापमान में आने वाले कुछ दिनों तक ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
Read more- धनबाद में अड्डेबाज़ों पर पुलिस की रेड, एक ही रात में 117 पकड़े गए!












