रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्र को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे, जो संघ के सेवा निवृत्ति के तय मानदंड से अधिक है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उन्हें भी संघ परंपरा के तहत साल ओढ़ाकर विदाई दी जाएगी.
प्रधानमन्त्री के उम्र परा कसा तंज
भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में संघ प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 75 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद व्यक्ति को सम्मानपूर्वक कार्यमुक्त कर दिया जाता है. उन्होंने याद दिलाया कि भागवत का जन्म 11 सितंबर 1950 को और पीएम मोदी का 17 सितंबर 1950 को हुआ था. इस संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए पूछा, कि क्या 17 सितंबर के बाद मोदी जी को साल पहनाकर विदा किया जाएगा?
भाजपा पर वरिष्ठ नेताओं को उम्र के आधार पर दरकिनार करने का भी आरोप लगाया
उन्होंने भाजपा पर वरिष्ठ नेताओं को उम्र के आधार पर दरकिनार करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई नेताओं को केवल इसलिए टिकट नहीं मिला क्योंकि वे 75 वर्ष पार कर चुके थे, लेकिन यही नियम प्रधानमंत्री पर लागू क्यों नहीं होता. भट्टाचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए 80 पार नेताओं को भी कैबिनेट में बनाए रखती है, जो संघ के सिद्धांतों और व्यवहार में विरोधाभास को उजागर करता है. उन्होंने कहा कि अगर संघ अपने ही नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसके कार्यकर्ताओं का विश्वास डगमगा सकता है.
वहीं गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि शिबू सोरन की स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है.












