Wednesday, April 22, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

भारत की निमिषा प्रिया को, यमन में फांसी की सज़ा से केवल बचा सकता है ‘ब्लड मनी’, जानिए ये इस्लामी नियम क्या है?

July 11, 2025
in दुनिया, देश
A A
भारत की निमिषा प्रिया को, यमन में फांसी की सज़ा से केवल बचा सकता है 'ब्लड मनी'
Share on FacebookShare on Twitter

Nimisha Priya yemen case: केरल की रहने वाली भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को यमन में 2017 में एक यमनी नागरिक की हत्या के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है. अब जबकि उनकी फांसी की तारीख 16 जुलाई तय हो चुकी है, उन्हें बचाने की आखिरी उम्मीद है — ‘ब्लड मनी’ या ‘दियाह’, जो इस्लामी शरीयत कानून के तहत एक कानूनी प्रावधान है.

 ब्लड मनी क्या है?

ब्लड मनी (दियाह) एक इस्लामी कानूनी व्यवस्था है जिसमें हत्या के मामलों में पीड़ित के परिवार को आर्थिक मुआवज़ा देकर क्षमा प्राप्त की जा सकती है. यह प्रावधान शरिया कानून के तहत आता है, जिसे यमन पूरी तरह से अपनाता है और ऐसा कुछ होने पर सरकार इसे मना नहीं कर सकता है.

क़ुरान की सूरह अल-बक़रा (2:178) में इसका उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि यदि पीड़ित के परिवार द्वारा क्षमा दी जाती है, तो उचित मुआवज़ा देकर अपराधी को मौत की सजा से बचाया जा सकता है. मुआवज़े की राशि स्थानीय परंपराओं, अपराध की प्रकृति और परिवार की सहमति पर निर्भर करती है.

Related Post

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

April 21, 2026
Breaking News: जम्मू के उधमपुर में यात्री बस खाई में गिरी, 16 की दर्दनाक मौत कई घायल

Breaking News: जम्मू के उधमपुर में यात्री बस खाई में गिरी, 16 की दर्दनाक मौत कई घायल

April 20, 2026
वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

April 19, 2026
Iran-US Conflict: Strait of Hormuz Blocked Again; Trump's Stern Warning and the Looming Threat of War

Iran-US Conflict: होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद, ट्रम्प की सख्त चेतावनी और युद्ध की आहट

April 18, 2026

read more: भारत की निमिषा प्रिया को यमन में 16 जुलाई को होगी फांसी, माँ का रो रो के बुरा हाल,जानिए क्या है पूरी कहानी

 निमिषा प्रिया का मामला

2008 में निमिषा यमन गई थीं, एक नर्स के रूप में काम करने के लिए.2015 में उन्होंने एक स्थानीय व्यक्ति तालाल अब्दो महदी के साथ मिलकर एक क्लिनिक शुरू किया, क्योंकि यमन के कानून के अनुसार विदेशी नागरिकों को स्थानीय साझेदार की आवश्यकता होती है. परिवार के अनुसार, महदी ने निमिषा के दस्तावेज़ जब्त कर लिए, उनके साथ शारीरिक और मानसिक शोषण किया, और झूठे विवाह प्रमाणपत्र बनवाकर उन्हें बंधक बना लिया. फिर 2017 में, निमिषा ने महदी को बेहोश करने के लिए सेडेटिव इंजेक्शन दिया ताकि वह अपने दस्तावेज़ वापस ले सकें, लेकिन ओवरडोज़ से उसकी मौत हो गई.

शव को ठिकाने लगाने के प्रयास में, उन्होंने एक अन्य नर्स की मदद से शव को टुकड़ों में काटकर पानी की टंकी में फेंक दिया.जिसका पता लगते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया और 2018 में मौत की सजा सुनाई गई. यमन की सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में सजा को बरकरार रखा.

 ब्लड मनी की पेशकश

निमिषा की मां और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने $1 मिलियन (लगभग ₹8.5 करोड़) की पेशकश की है, जिसे Save Nimisha Priya International Action Council ने जुटाया है. पर अब तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है. सामाजिक कार्यकर्ता सैमुअल जे. भास्करन यमन में अंतिम प्रयास के तहत फिर से बातचीत शुरू करने जा रहे हैं.

 यमन का कानूनी ढांचा

यमन में शरिया कानून ही प्रमुख कानूनी आधार है. हत्या के मामलों में मृतक के परिवार को क्षमा देने का अधिकार होता है.और यदि परिवार दियाह स्वीकार करता है, तो अदालत मौत की सजा को रद्द कर सकती है.यमन की राजधानी सना इस समय ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों के नियंत्रण में है, जिससे भारत सरकार की सीधी कूटनीतिक बातचीत मुश्किल हो गई है.

भारत सरकार की भूमिका

भारत सरकार ने कहा है कि वह स्थानीय अधिकारियों और निमिषा के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है. विदेश मंत्रालय ने सभी संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है, लेकिन हूथी प्रशासन से कोई औपचारिक संबंध नहीं होने के कारण हस्तक्षेप सीमित है.

read more: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की केंद्र से महत्वपूर्ण मांगें: रांची में मेट्रो रेल, रिम्स-2 के लिए 10,000 करोड़ और अन्य विकास योजनाएं

अब जबकि फांसी की तारीख नज़दीक है, निमिषा को बचाने की उम्मीद केवल पीड़ित परिवार की क्षमा और ब्लड मनी की स्वीकार्यता पर टिकी है. यह मामला न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय कानून, मानवाधिकार और कूटनीति की जटिलताओं को भी उजागर करता है.

 

Related Posts

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी
दुनिया

US Iran War: वर्ल्ड वार-3 का खतरा! ट्रम्प का नाकेबंदी से इनकार, ईरान ने भी दे डाली चेतावनी

April 21, 2026
Breaking News: जम्मू के उधमपुर में यात्री बस खाई में गिरी, 16 की दर्दनाक मौत कई घायल
Breaking News

Breaking News: जम्मू के उधमपुर में यात्री बस खाई में गिरी, 16 की दर्दनाक मौत कई घायल

April 20, 2026
वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया
देश

वर्ल्डकप जीत का तोहफा-BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कार्यकाल बढ़ाया

April 19, 2026
Next Post
UPI को मिला दुनिया का सबसे तेज़ पेमेंट सिस्टम का दर्जा, IMF ने की भारत की तारीफ

UPI को मिला दुनिया का सबसे तेज़ पेमेंट सिस्टम का दर्जा, IMF ने की भारत की तारीफ

झामुमो का पीएम मोदी की उम्र पर निशाना: सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 17 सितंबर के बाद कौन होगा अगला पीएम

झामुमो का पीएम मोदी की उम्र पर निशाना: सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- 17 सितंबर के बाद कौन होगा अगला पीएम

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

Jharkhand Politics: 25 अप्रैल को भाजपा निकालेगा विशाल ‘आक्रोश मार्च’, हजारों महिलाएं उतरेंगी सड़क पर

खड़गे के बयान पर भड़के आदित्य साहू, कहा- लोकतांत्रिक मर्यादा का उल्लंघन

April 22, 2026

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन का एजेंडा थोंप रही थी भाजपा-कांग्रेस का पलटवार

Ranchi News: बिहार में घर बनाना अब और भी आसान-रेरा अध्यक्ष ने झारखंड के बिल्डरों को दिया बड़ा न्योता

करोड़ों के बंगले और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं Akshay Kumar, पर बेटा आरव कर रहा है मात्र 4500 की नौकरी; वजह कर देगी हैरान

Jharkhand Politics: महिला आरक्षण के नाम पर सिर्फ चुनावी झुनझुना दिखा रही मोदी सरकार-बिहार में गरजी दीपिका पांडे

झारखंड पारा शिक्षक आंदोलन 23-24 अप्रैल को मंत्री-विधायक आवास घेराव का ऐलान, आंदोलन होगा उग्र

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra