Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना गौशाला रोड स्थित बजरंग नगर चौक के पास की है। मृतक की पहचान विनय यादव के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है।
शराब के नशे में घर पहुंचने पर पत्नी से हुआ था विवाद
परिजनों के अनुसार, विनय शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। इसके बाद विनय घर की कुंडी बाहर से लगाकर पास में स्थित दुकान पर चला गया। दुकान में टेंट हाउस का सामान रखा जाता था। उसने दुकान का शटर बंद कर लिया।
टेंट हाउस दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला विनय का शव
काफी देर तक विनय के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। आसपास के लोगों के साथ जब वे दुकान पहुंचे और शटर खोला, तो अंदर विनय का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
Read More- चौपारण में टैंकर ने शव लेकर जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, 4 लोगों के मौत की आशंका
मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कोडरमा भेज दिया।
Read More- कोडरमा में ट्यूशन जाने के लिए निकली दो नाबालिग चचेरी बहने लापता, परिजनों ने थाने में दी आवेदन
थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में पत्नी से विवाद की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







