Koderma: कोडरमा में पशुओं के कथित अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। तिलैया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक पर जांच के दौरान पुलिस ने 48 पशुओं से लदे छह ट्रकों को जब्त किया। मौके से पांच चालकों को हिरासत में लिया गया, जबकि एक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सभी ट्रक पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे।
कोडरमा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था वाहन
पुलिस के मुताबिक, कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि कुछ बड़े वाहनों में पशुओं को लादकर कोडरमा के रास्ते पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है। इसके बाद एसपी ने संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।
तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुभाष चौक पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध ट्रकों को रोककर तलाशी ली गई। जांच में सभी छह ट्रकों में पशु लदे मिले। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर चालकों से पूछताछ शुरू कर दी।
Read More- कोडरमा में ट्यूशन जाने के लिए निकली दो नाबालिग चचेरी बहने लापता, परिजनों ने थाने में दी आवेदन
पूछताछ में चालकों ने बताया कि पशुओं को बिहार के काराकाट से लोड किया गया था और पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। हालांकि, पशुओं को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गौशाला में रखे गए सभी 48 पशु
पुलिस ने जब्त पशुओं को सुरक्षित रखने के लिए झुमरीतिलैया की गौशाला में भेज दिया है। वहीं, छहों ट्रक पुलिस के कब्जे में हैं। अधिकारियों के अनुसार, पशुओं के स्वामित्व, परिवहन अनुमति और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सभी ट्रकों का संचालन एक ही नेटवर्क के जरिए हो रहा था या इनके संचालक अलग-अलग हैं। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही पशुओं के परिवहन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








