Sahibganj: साहिबगंज में रविवार देर रात एक टेंट हाउस संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शहर के पूर्वी फाटक के पास रात करीब दो बजे हुई इस वारदात में मुन्ना साह की जान चली गई। मामले में चौंकाने वाला पहलू यह है कि हत्या का आरोप झारखंड पुलिस के दो जवानों पर लगा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार देर रात किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात किसी बात को लेकर मुन्ना साह और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान आरोपी पवन कुमार ने कथित तौर पर मुन्ना साह के सिर में सटाकर दो गोलियां मार दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉ. रेहान ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मुन्ना साह ने दम तोड़ दिया।
Read More- Breaking News: आदिवासी नेत्री निशा भगत ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
बोकारो जिला बल में तैनात है दोनों जवान
घटना की सूचना पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर और नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रातभर छापेमारी की गई। पुलिस ने पवन साह और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में एक जवान बोकारो जिला बल में तैनात है।
Read More- चौपारण में टैंकर ने शव लेकर जा रही गाड़ी को मारी टक्कर, 4 लोगों के मौत की आशंका
मुन्ना साह शहर में टेंट हाउस चलाने के साथ हलवाई का काम भी करते थे। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Read More- कोडरमा में ट्यूशन जाने के लिए निकली दो नाबालिग चचेरी बहने लापता, परिजनों ने थाने में दी आवेदन

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.







