Jharkhand News: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विभिन्न पदों के लिए आगामी परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच होने वाली परीक्षाओं, साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन की संभावित तिथियों को दर्शाता है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी तिथियां अस्थायी (Tentative) हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव संभव है। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
JPSC परीक्षा और इंटरव्यू की संभावित तिथियां:
उप निदेशक, अभियोजन
दस्तावेज सत्यापन: 27 नवंबर 2025
साक्षात्कार: 28 नवंबर 2025
निदेशक, दुग्ध विकास
दस्तावेज सत्यापन: 04 दिसंबर 2025
साक्षात्कार: 05 दिसंबर 2025
Read more- धनतेरस 2025: कब करें खरीदारी, कब जलाएं यम दीप- जानिए सब कुछ एक क्लिक में
सहायक लोक अभियोजक (बैकलॉग)
प्रारंभिक परीक्षा (पेपर I & II): 13 दिसंबर 2025
सहायक लोक अभियोजक (नियमित)
प्रारंभिक परीक्षा (पेपर I & II): 20 दिसंबर 2025
6वीं लिमिटेड डिप्टी कलेक्टर परीक्षा
लिखित परीक्षा: 10 और 11 जनवरी 2026
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर
मुख्य परीक्षा: 22, 23, 24 जनवरी 2026
सहायक वन संरक्षक
मुख्य परीक्षा: 06 से 09 फरवरी 2026
प्रोजेक्ट मैनेजर एवं समकक्ष पद
लिखित परीक्षा: 21 और 22 फरवरी 2026
होम्योपैथिक डॉक्टर
लिखित परीक्षा: 05, 06 और 07 मार्च 2026
Read more- लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
महत्वपूर्ण सूचना:
JPSC ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें, ताकि किसी भी प्रकार के समय-सारिणी में बदलाव की जानकारी उन्हें तुरंत मिल सके।












