Ranchi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। झारखंड लोक सेवा आयोग यानी (JPSC) ने डिप्टी कलेक्टर सहित कई अहम पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2026 से आवेदन कर सकते है। खास बात यह है कि आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे अभ्यर्थी घर बैठे ही फॉर्म भर सकते हैं। वहीं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 8 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर सकते है।
Read more: JPSC प्रारंभिक परीक्षा में फार्म भरने का दोबारा मौका, कब तक फार्म अप्लाई कर सकेंगें अभ्यर्थी
JPSC Recruitment 2026: इन पदों पर निकली वैकेंसी
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार डिप्टी कलेक्टर के लिए 36, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 2, झारखंड एजुकेशन सर्विस के लिए 7 पदों की संख्या रखी गई है।
JPSC Recruitment 2026: शैक्षनिक योग्यता
इन पदों में ऑनलाईन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है, साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री भी होना चाहिए।
आयु सिमा
जारी पदों के लिए अभ्यार्थियों का न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 37 साल होना चाहिए। वहीं ध्यान रहे कि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी गई है।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का सिलेक्शन प्रोसेस तीन चरण में किया जाएगा। जिसके अनुसार पहले प्रीलिम्स एग्जाम लिया जाएगा। जिसके बाद मेन्स एग्जाम और उसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया के लिए जो एग्जाम लिए जाएंगे, उसमें प्रीलिमिनरी एग्जाम में 2 पेपर ( जनरल स्टडीट1 और 2), हर ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्र के लिए 200 अंक। वहीं मेन एग्जाम में 6 पेपर डिस्क्रिप्टिव , टोटल 950 अंक, वहीं स्टेज में इंटरव्यू में 100 मार्क्स, फाइनल मेरिट बेस्ड।
सैलरी
चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 34,800 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी ऑफिशियल पोर्टल jpsc.gov.in पर जाएं।
जिसके बाद वैलिड जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करे।
ऑनलाइन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल और कैटेगरी संबंधी जानकारी दे।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करें और फॉर्म सब्मिट कर कॉपी डाउनलोड करे।













