Jharkhand Weather News: झारखंड में मौसम में बदलाव तेजी से देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी छांव तो कभी जोरदार बारिश। सुबह और दोपहर में तेज धूप और गर्मी के बाद शाम में जोरदार बारिश होती है। मौसम विभाग ने सरहुल और ईद में भी बारिश की आशंका जताई है।
Read More- LPG eKYC Update: कहीं अटक ना जाए गैस सप्लाई, e-KYC नहीं कराई तो…
Jharkhand Weather News: सरहुल और ईद में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका
राजधानी रांची स्थित मौसम विभाग की माने तो 21 मार्च यानि की सरहुल और ईद में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Read More- Koderma News: नकली पुलिस बनकर लोगों से करता था ठगी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
मौसम विभाग का कहना है कि हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Jharkhand Weather News: बारिश के बाद तापमान नें गिरावट की आशंका
अच्छी बात यह है कि इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी। अभी जहां कई जिलों में तापमान 36-38 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं आने वाले दिनों में यह घटकर 30-34 डिग्री के आसपास रह सकता है।
Read More- Ranchi Breaking : धुर्वा डैम से बीआईटी मेसरा की छात्रा का शव मिलने से मची सनसनी
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बदलाव चक्रवाती प्रभाव के कारण हो रहा है, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। ऐसे में लोगों को मौसम के अपडेट पर नजर रखने और सावधानी बरतने की जरूरत है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.








