Tuesday, May 5, 2026
Khabar Mantra
  • E- Paper
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper
Khabar Mantra

Gautam Singhania Boat Accident: रेमंड मालिक मुंबई एयरलिफ्ट किए गए, ‘फ्लाइंग सिख’ हरि सिंह समेत 2 लापता

Gautam Singhania Boat Accident: मालदीव के फेलिधू एटोल में पलटी गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट। हादसे में 'फ्लाइंग सिख' हरि सिंह लापता। जानें रेमंड मालिक की सेहत और रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी जानकारी।

March 21, 2026
in Breaking News
A A
Gautam Singhania Boat Accident: Raymond Owner Airlifted to Mumbai; 2 Missing, Including 'Flying Sikh' Hari Singh

Gautam Singhania Boat Accident: Raymond Owner Airlifted to Mumbai; 2 Missing, Including 'Flying Sikh' Hari Singh

Share on FacebookShare on Twitter

Gautam Singhania Boat Accident: मालदीव (V. Felidhoo) में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया की स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। सिंघानिया को इलाज के लिए मुंबई लाया गया है, लेकिन दिग्गज रेसर हरि सिंह अब भी लापता हैं।

गौतम सिंघानिया बोट एक्सीडेंट

रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट के पलटने से जख्मी हो गए हैं। हादसा मालदीव के फेलिधू एटोल (Felidhoo Atoll) के पास हुआ। जिसकी दूरी तट से लगभग 2 नॉटिकल मील दूर है। घायल गौतम सिंघानिया की हालत अभी स्थिर है, उन्हें मामूली चोटें आई हैं। लेकिन भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और एक अन्य मित्रअभी भी लापता हैं। बोट पर कुल 7 लोग जिनमें 5 भारतीय, 1 ब्रिटिश, 1 रूसी सवार थे।

Gautam Singhania Boat Accident: आधी रात को हुआ हादसा, कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गुरूवार रात करीब 11 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास यह दुर्घटना हुई। खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारणों की जांच की जा रही है। कोस्ट गार्ड के अनुसार, हादसा समुद्र के बीचों-बीच हुआ। गौतम सिंघानिया को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है। उनके प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि वह सुरक्षित हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

कौन हैं ‘द फ्लाइंग सिख‘ हरि सिंह?

हादसे में सबसे चिंताजनक बात 5 बार के इंडियन नेशनल रैली चैंपियन हरि सिंह का लापता होना है। हरि सिंह 1990 के दशक में भारत के सबसे सफल रैली ड्राइवर माने जाते हैं। साथ ही वह पहली एशिया जोन रैली चैंपियनशिप के विजेता भी रह चूके हैं। वर्तमान में वह जेके टायर मोटरस्पोर्ट के हेड ऑफ ऑपरेशंस और सिंघानिया के करीबी सलाहकार थे।

स्थानीय प्रशासन ने आशंका जताई है कि समय बीतने के साथ उनके बचने की उम्मीद कम होती जा रही है, हालांकि खोज अभियान जारी है।

फेलिधू एटोल: जहाँ हुआ हादसा

मालदीव का फेलिधू (V. Felidhoo) द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता और स्कूबा डाइविंग के लिए मशहूर है। यह राजधानी माले से 75 किमी दूर है। यहाँ का समुद्री जीवन काफी समृद्ध है, लेकिन रात के समय समुद्र की लहरें खतरनाक हो सकती हैं।

गौतम सिंघानिया और रेमंड ग्रुप: एक नजर में

गौतम सिंघानिया न केवल एक सफल बिजनेसमैन हैं, बल्कि उन्हें लग्जरी कारों और एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी शौक है।

उनकी बिजनेस प्रोफाइल और नेटवर्थ

  • कुल नेटवर्थ: लगभग 11,000 करोड़ रुपये।
  • प्रमुख ब्रांड: रेमंड (Raymond), पार्क एवेन्यू, डेनिम मैन्युफैक्चरिंग। 60 से अधिक देशों में रेमंड के स्टोर्स हैं, सालाना 10 करोड़ मीटर ऊनी कपड़ों का उत्पादन करती है।

गौतम सिंघानिया का कार कलेक्शन

गौतम सिंघानिया बचपन से ही कारों के लिए शौकीन रहे हैं। इसी बात को देखते हुए उनके पिता ने उनके 18वें जन्मदिन पर उन्हें Premier Padmini 1100 कार गिफ्ट की थी। बचपन से ही कारों के शौकीन सिंघानिया के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन कारें हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • टेस्ला मॉडल एक्स (Tesla Model X)
  • फेरारी 458 इटालिया (Ferrari 458 Italia)
  • लेम्बोर्गिनी और निसान स्काईलाइन जीटीआर।

रेमंड ग्रुप का इतिहास (1925 से अब तक)

रेमंड की शुरुआत 1925 में ठाणे (महाराष्ट्र) में एक ऊनी मिल के रूप में हुई थी, जो सेना के लिए वर्दी बनाती थी। विजयपत सिंघानिया ने इसे घर-घर तक पहुँचाया और गौतम सिंघानिया ने इसे रियल एस्टेट और आधुनिक फैशन तकनीक से जोड़कर एक वैश्विक साम्राज्य बनाया। आज रेमंड के लिए देश भर में 1 लाख से अधिक टेलर जुड़े हुए हैं।

Related Posts

railway news
Breaking News

Train News:गया स्टेशन में ब्लॉक के कारण, बदले मार्ग से चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

May 5, 2026
Ranchi family met with an accident in Godda.
Breaking News

Ranchi का परिवार गोड्डा में हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, 35 फीट दूर डिवाइडर से टकराई थी गाड़ी

May 5, 2026
JAC Result 2026 could be released anytime! Learn the direct method to check your 12th result.
Breaking News

कभी भी जारी हो सकता है JAC Result 2026! 12वीं का रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट तरीका जानिए

May 5, 2026
Next Post
Ranchi News: A massive surge of devotees thronged the Doranda Eidgah; Eid prayers concluded peacefully amidst tight security

Ranchi News: डोरंडा ईदगाह में सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई ईद की नमाज़

Jharkhand extortion syndicate operating from Pakistan

 पाकिस्तान से संचालित Jharkhand रंगदारी सिंडिकेट: टीटोस बार शूटआउट में ‘अकाउंटेंट’ अमन का चौंकाने वाला खुलासा

Tara Sutaria and Veer Pahadia have separated! What happened after the AP Dhillon concert?

Tara Sutaria–Veer Pahariya का Breakup! क्या एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना वजह?

Yash's latest look for 'Toxic'

Yash's latest look for 'Toxic'

महिन्द्रा की धांसू SUV XUV 7XO लॉन्च

Ashnoor Kaur wreaked havoc in her hot look

Hot Look में आश्नूर कौर ने ढाया कहर

kalita majhi maid to mla success story

कभी घरों में करती थी झाड़ू-पोछा, जानिए Kalita Majhi की जीत की वो कहानी जो हर तरफ चर्चा का विषय बनी है

May 5, 2026

Naxal Story: सरकार के नक्सल-मुक्त मिशन में ‘सारंडा’ क्यों बन रहा सबसे बड़ा अड़ंगा? जानिए इस खबर में

Ranchi में उड़ानों को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए क्यों बढ़ी लोगों की परेशानी

Train News:गया स्टेशन में ब्लॉक के कारण, बदले मार्ग से चलेगी हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस

Saraikela Kharsawan News: राजनगर CHC में बिजली कटने पर मोबाइल टॉर्च से कराया गया प्रसव, मां-बच्चे की मौत, डीसी सख्त

Ranchi का परिवार गोड्डा में हुआ हादसे का शिकार, एक की मौत, 35 फीट दूर डिवाइडर से टकराई थी गाड़ी

Khabar Mantra

© 2025 Khabar Mantra

Navigate Site

  • होम
  • झारखंड
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
    • रांची
  • करियर
  • क्राइम
  • News Scoop
  • टेक्नोलॉजी
  • बिहार
  • बॉलीवुड
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-अध्याय
  • लोकल न्यूज़
  • राष्ट्रीय न्यूज़
  • E-Paper

© 2025 Khabar Mantra