KhabarMantra: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के 18 मई को होने वाले बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है। बुधवार को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नाथ शाहदेव ने अपने पैनल ” THE TEAM” के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक रूप से चुनावी घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर टीम के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा, “हमारा उद्देश्य झारखंड में क्रिकेट का समग्र विकास करना है। पिछले कार्यकाल की अधूरी प्राथमिकताओं को पूरा करना और एक पारदर्शी व समावेशी क्रिकेट वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता होगी।”
घोषणापत्र के प्रमुख बिंदु:
1. क्रिकेटर्स का समावेश:
– सभी खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
– खिलाड़ी चयन में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाएगी।
2. महिला क्रिकेट को बढ़ावा:
– झारखंड में महिला क्रिकेटरों को समान अवसर दिए जाएंगे।
– झारखंड से टेस्ट स्तर की महिला क्रिकेटर तैयार करना लक्ष्य।
3. अनुभवी क्रिकेटर्स का मार्गदर्शन:
– सौरभ तिवारी और शाहबाज नदीम जैसे पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पैनल में शामिल किया गया है।
– इनके अनुभव से युवा खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
4. सुदूर क्षेत्रों में प्रतिभाओं को अवसर:
– दूर-दराज़ के खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर ज़ोर।
5. स्ट्रॉन्ग इन्फ्रास्ट्रक्चर:
– बेहतर मैदान, पिच और स्टेडियम निर्माण को प्राथमिकता।
– स्कूल लीग्स को क्रिकेट ढांचे में शामिल किया जाएगा।
6. डोमेस्टिक क्रिकेट को मजबूती:
– सभी जिलों में घरेलू क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाएगा।
– झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) की शुरुआत, जिसमें महिलाओं की भी भागीदारी होगी।
– महिला क्रिकेट लीग को विशेष समर्थन।
7. BCCI के साथ मजबूत संबंध:
– बीसीसीआई के साथ सकारात्मक संवाद और सहयोग को सुदृढ़ किया जाएगा।
टीम पैनल की सूची:
पद उम्मीदवार (अजय नाथ शाहदेव पैनल)
अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव
सचिव सौरभ तिवारी
उपाध्यक्ष संजय पांडे
कोषाध्यक्ष अमिताभ घोष
संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम
सदस्य संजय जैन, रमेश कुमार, मिहिर प्रितेश टोपनो, परवेज खान, रत्नेश कुमार सिंह
जिला प्रतिनिधि राघवेंद्र नारायण सिंह, श्रीराम पुरी, उत्तम कुमार विश्वास, बीरेंद्र कुमार पाठक
क्लब/स्कूल प्रतिनिधि उमा महेश्वर राव, शुभम कुमार
अजय नाथ शाहदेव ने यह भी स्पष्ट किया कि वे दिवंगत अमिताभ चौधरी के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा विजन क्रिकेट के लिए है, न कि पद के लिए।”
अब 18 मई को होने वाले मतदान में देखना दिलचस्प होगा कि झारखंड के क्रिकेट प्रेमी और प्रतिनिधि इस घोषणापत्र और टीम से कितने प्रभावित होते हैं और राज्य क्रिकेट को अगला नेतृत्व कौन देता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








