Kapil Sharma Canada Cafe Firing: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इस वक्त सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कॉमेडी शो नहीं बल्कि कनाडा स्थित उनके कैफे Kap’s Cafe पर हुआ हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटिश कोलंबिया के सरे (Surrey, BC) में स्थित इस कैफे पर हाल ही में अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
कपिल शर्मा के कैफे पर क्यों हुआ हमला?
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक सक्रिय सदस्य और मोस्ट वांटेड आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। लाडी का दावा है कि कपिल शर्मा की कुछ टिप्पणियों से वह नाराज था, इसी वजह से यह हमला करवाया गया।
कैफे की लोकेशन और ओपनिंग डे का माहौल
Kap’s Cafe की लोकेशन सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में है। कपिल ने अपनी पत्नी गिन्नी के साथ इस कैफे की शुरुआत की थी और दो दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसको प्रमोट करते हुए वीडियो शेयर किया था। ओपनिंग डे पर कैफे में भारी भीड़ देखने को मिली थी।
कपिल शर्मा और उनके परिवार की प्रतिक्रिया
अब तक कपिल शर्मा या उनके परिवार की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशंसक कपिल और उनकी टीम की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









