Koderma: कोडरमा के जे.जे. कॉलेज को जे.सी.बोस विश्वविद्यालय (गिरिडीह) से संबद्ध (Affiliate) किए जाने के मुद्दे पर कोडरमा की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और झामुमो (JMM) नेत्री शालिनी गुप्ता(Shalini Gupta) ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव पर तीखा हमला बोला है।
Shalini Gupta ने आरोप लगाया कि जब छात्र और अभिभावक अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे, तब दोनों जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन रहे। अब जब फैसला हो चुका है, तो छात्रों के बीच भ्रम फैलाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
Read More: 10 जून से शुरू होने जा रहा है Jharkhand T20 League का रोमांच, ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
“संसद और विधानसभा में खामोश क्यों रहे जनप्रतिनिधि?”
झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता(Shalini Gupta) ने कहा कि संसद और विधानसभा नीति निर्धारण की सर्वोच्च संस्थाएं हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत गिरिडीह में नया विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। ऐसे में कोडरमा के सांसद और विधायक की जिम्मेदारी थी कि वे छात्र हित में सदन के भीतर अपनी बात मजबूती से रखते।
“अगर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय विधायक वास्तव में गंभीर होते, तो केवल सोशल मीडिया पर पत्राचार (Letters) दिखाकर जिम्मेदारी से भागने का प्रयास नहीं करते। अंतिम निर्णय पर राज्यपाल की मुहर लगती है। यदि जनप्रतिनिधियों में इच्छाशक्ति होती, तो इस फैसले को रोका जा सकता था। अब एक परिसदन से बयान दे रही हैं और दूसरी सोशल मीडिया पर ड्राफ्टिंग कर रही हैं।”
इन बड़े मुद्दों पर भी Shalini Gupta ने घेरा:
Shalini Gupta ने केवल जेजे कॉलेज ही नहीं, बल्कि कोडरमा के कई अन्य लंबित मुद्दों को लेकर भी भाजपा नेताओं पर निशाना साधा:
-
पॉलिटेक्निक कॉलेज का स्थानांतरण: उन्होंने याद दिलाया कि जब कोडरमा के पॉलिटेक्निक कॉलेज को शिफ्ट किया गया था, तब आज छात्र हित की बात करने वाले ये नेता पूरी तरह चुप थे।
-
NEET परीक्षा विवाद: नीट परीक्षा विवाद से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद-विधायक ने कोई ठोस पहल नहीं की।
-
ई-कल्याण छात्रवृत्ति (E-Kalyan Scholarship): गरीब छात्रों के लिए केंद्र सरकार के हिस्से की छात्रवृत्ति राशि लंबे समय से रोकी गई है। इसके बावजूद झारखंड सरकार अपने संसाधनों से छात्रों को राशि दे रही है।
-
अधूरे पड़े मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज: भाजपा शासनकाल में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास बड़े दावों के साथ हुआ था, लेकिन आज तक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई शुरू नहीं हुई और करमा मेडिकल कॉलेज का काम अधूरा पड़ा है।
“झामुमो मजबूती से खड़ी है छात्रों के साथ”
शालिनी गुप्ता(Shalini Gupta) ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा राज्य को एक और नया विश्वविद्यालय (जे.सी.बोस यूनिवर्सिटी) मिला है, जिसका स्वागत किया जाना चाहिए। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही है, जबकि विपक्ष केवल भ्रम फैला रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्र आंदोलन में झामुमो पूरी मजबूती के साथ छात्रों के साथ खड़ी है। छात्रों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने वालों को कोडरमा की जनता समय आने पर करारा जवाब देगी।
ये भी देखें: दिनभर की बड़ी खबरें फटाफट | NEET-UG 2026 | Twisha Sharma Case | AAP | IPL 2026 | JPSC









