Jharkhand News: रांची स्थित ध्रुवा के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर खिलाड़ियों का रांची पहुंचना जारी है। गुरुवार शाम तक दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच गए। इसी बीच, करीब 8:45 बजे विराट कोहली और ऋषभ पंत पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित घर पहुंचे।
दोनों खिलाड़ी अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे, और जैसे ही उनकी गाड़ियां धोनी के घर के बाहर रुकीं, बड़ी संख्या में मौजूद प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को उमड़ पड़े। कोहली और पंत लगभग दो घंटे धोनी के घर में रुके और उनके परिवार के साथ डिनर किया। बाद में एमएस धोनी खुद कोहली को अपनी कार से छोड़ने बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।
Read more- Breaking: बेड़ो के उत्तम ज्वेलर्स में चोरी, लाखों के जेवरात ले उड़े चोर
दोनों टीमों ने जमकर किया अभ्यास
मैच से पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में कड़े अभ्यास सत्र किए। भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा सहित कई दिग्गजों ने नेट्स में लंबा समय बिताया। क्रिकेट प्रेमियों ने प्रैक्टिस देखने का भरपूर आनंद लिया।
Read more- झारखंड में आज से ठंड में मिलेगी राहत, तापमान में बढ़ोतरी के आसार












