Ranchi News: राजधानी रांची में कुर्मी समुदाय का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। शनिवार को बड़ी संख्या में समुदाय के लोग राजधानी रांची के मेसरा रेलवे स्टेशन के बाहर जुट गए। पारंपरिक परिधान पहनकर ढोल-नगाड़ों के साथ रेलवे ट्रैक पर उतरते ही माहौल पूरी तरह आंदोलनकारी हो गया। जिसे देखते हुए कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया। बता दे कि मेसरा से वंदे भारत ट्रेन गुजरती है। आज के आंदोलन को देखते हुए मेसरा स्टेशन से वंदे भारत ट्रेन को कैंसिल कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक, मेसरा स्टेशन के अलावा टाटीसिलवे जैसे कई स्टेशनों पर भी प्रदर्शन जारी है। खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी ट्रैक पर बैठ गईं और आंदोलन का हिस्सा बनीं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में रेलवे ट्रैक पर उतरकर आंदोलन करना उनकी मजबूरी है। प्रदर्शन के चलते रेल परिचालन प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है और पुलिस-प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।
read more- धनबाद मंडल में रेल रोको आंदोलन का असर: कई ट्रेनें रद्द, समय में बदलाव













