KhabarMantra: जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक हादसा हुआ , जहा MGM अस्पताल में छत गिर गई. यह घटना शनिवार की है, जहां अचानक से मेडिसिन वार्ड का छज्जा गिर गया , छज्जा गिरने से 4 मरीज उसके निचे आ गए. मेडिसिन वार्ड के कॉरिडोर की छत एक दम से गिर गई , और इसका मलबा दुसरे तल्ले की छत को तोड़ते हुए पहले तल्ले तक जा गिरा. मलबे के निचे दबने से तीन मरीज की मौत हो गई .
मरीजो की पहचान गदला निवासी लुकास साइमन , साक्ची के डेविड जॉनसन , और सरायकेला के श्रीचंद ताती के रूप में हुई है. वहीँ रेनू देवी और सुनील कुमार को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया . पर जानकरी मिली है की रेनू देवी की हालत अभी गंभीर है .
देर रात को हुआ ये हादसा बहुत ही दर्दनाक था, NDRF की टीम रात भर लगी रही , और रात एक बजे करीब तीसरे मरीज का शव निकाला गया. घटना के बाद डीसी अनन्य मित्तल वहा पहुंची , उन्होंने घटना की जाँच का आदेश दिया है. टीम को 48 घंटे में जाँच रिपोर्ट देने को कहा गया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके मंधान ने कहा की राहत और बचाव कार्य चल रहा है.
परिस्थिति का जायजा लेने के लिए स्वास्थ मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी वहा पहुंचे, उन्होंने मृतको के परिवार को 5-5 लाख रूपये और घायलों को 50 हज़ार रुपया देने की बात कही. और कहा पुराने कंडम भवनों को तोड़कर नए भवनों में शिफ्ट किया जायेगा.
वही करमचारियों का कहना है की अस्पताल का पुराना भवन काफी जर्जर स्तिथि में था और नया भवन अभी बन रहा है लेकिन उसके बावजूद कई मरीजो को पुराने भवन में रखा जा रहा था. वहा के स्थानिय लोगों का कहना है की कई बार भवन की मर्रम्मत की मांग कर चुके है, पर प्रशाशन ने कोई करवाई नहीं की.









