Ranchi : त्रिपुरा विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष जितेन्द्र चौधरी अपने निजी कार्यक्रमों में रांची दौरे पर हैं। आज उन्होंने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से उनके आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।
अध्यक्ष ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया
अध्यक्ष ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अनौपचारिक वार्ता के क्रम में झारखंड की राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर बातचीत किये एवं झारखंड के वर्तमान सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं की सराहना भी की।













