Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन आज सदन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। मंगलवार की कार्यवाही प्रथम पाली में प्रश्नकाल से शुरू होगी, जिसमें विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े सवाल उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेगे।
तीन घंटे चलेगी द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा
भोजनावकाश के बाद द्वितीय अनुपूरक बजट पर विस्तृत बहस होगी। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय दो घंटे की अवधि बढ़ाकर तीन घंटे कर दी गई थी, जिसे विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सोमवार को सदन की सहमति से मंजूरी दी।
अतिरिक्त एक घंटे में राज्य की कानून-व्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना जताई जा रही है।
झारखंड मुख्य समाचार एवं विशेष रिपोर्ट
Special Report
5 से 11 दिसंबर तक चलेगा शीतकालीन सत्र
जानकारी हो कि झारखंड विधानसभा का यह शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित है।
- 10 और 11 दिसंबर को सरकारी कार्यों और राजकीय विधेयकों को प्रस्तुत किया जाएगा।
- अंतिम दिन गैर-सरकारी सदस्यों के विधेयक और संकल्पों पर चर्चा और निर्णय होगा।
खबर मन्त्र एक्सक्लूसिव पड़ताल एवं विश्लेषण
Exclusive
ताजा प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय अपडेट्स
Top Video












