KhabarMantra: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक नृत्य और उत्साहपूर्वक स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम में रांची सांसद संजय सेठ, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, पूर्व विधायक विरांची नारायण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.
बिरसा मुंडा की प्रतिमा को दी श्रद्धांजलि

एयरपोर्ट से निकलने के बाद ओम बिरला ने बिरसा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, मैं भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती को नमन करता हूँ.
Read more: शुभमन गिल बने टीम के नए टेस्ट कप्तान , इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित

Read more: नीति आयोग की बैठक 2025: हेमंत सोरेन ने झारखंड के लिए रखी 1.4 लाख करोड़ की मांग
जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद यह ओम बिरला की पहली झारखंड यात्रा है. रांची में वे विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित नागरिक समारोहों में भाग लेंगे और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे.रांची के कार्यक्रमों के बाद ओम बिरला जमशेदपुर जाएंगे, जहां वे चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे.







