Dhanbad : जिले के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में उस समय सनसनी मच गई जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मृत युवक की पहचान सुल्तान अहमद अंसारी उर्फ गोल्डन के रुप में हुई है जो शिवलीबाड़ी अली मुहल्ला का रहने वाला था।
Read More-धनबाद में जंगली लोमड़ी का कहर! तालाब पर बर्तन धो रही महिला पर लोमड़ी का हमला
पिता ने जताई हत्या की आशंका
मामला आत्महत्या का है या उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है यह तो जांच का विषय है, लेकिन मृतक के पिता लालबाबू अंसारी ने हत्या की आशंका जतायी है। इस संबंध में उन्होंने कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें अली मुहल्ला निवासी मुराद अंसारी एवं उसके साथियों पर सुल्तान की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर शव फेंक देने का आरोप है।
Read More-धनबाद में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई: कोयला व्यवसायी के ठिकानों पर छापेमारी
नाजायज संबंध में हत्या की आशंका
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुराद को पकड़ लिया है। ओपी में उससे पूछताछ चल रही है। मृतक के पिता ने बताया कि मुराद की विधवा बहन से मेरे बेटे का नाजायज़ संबंध था। इस बात को लेकर मुराद हमेशा बेटे को जान से मारने की धमकी देता था। बेटे का मुराद से देर रात झगड़ा हुआ था।
Read More-पलामू में हड़कंप, घर जा रहे पारा शिक्षक को अंधाधुन मारी गोली
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये धनबाद भेज जांच में जुटी गयी है। साथ ही मुराद से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने मृतक के साथ झगड़ा की बात कबूली है। लेकिन हत्या की बात से इंकार कर रहा है।
Read More-Breaking News : बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर सहित 12 उम्मीदवार को मिला टिकट

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









