Dhanbad news: धनबाद की Maithon झील अब सिर्फ धनबाद शहर की प्यास नहीं बुझाएगी, बल्कि पश्चिम बंगाल के दो शहरों आसनसोल और दुर्गापुर में भी पानी की आपूर्ति शुरू होगी। यह परियोजना एडीडीए संचालित करेगी और इसके पूरा होने पर दोनों शहरों की करीब 10 लाख से अधिक आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।
Read more- रांची में बढ़ा पारा, लोगों को मिली राहत, पर इन जिलों में अभी भी ठंड का कहर
Maithon झील पर धनबाद की करीब 5 लाख आबादी पहले से ही निर्भर
बता दें, Maithon झील के पानी पर धनबाद शहर की करीब 5 लाख आबादी पहले से ही निर्भर है। दामोदर वैली कॉरपोरेशन (DVC) से NOC मिलने के बाद झील में इटेक वेल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही आसनसोल की तरफ राइजिंग पाइपलाइन बिछाने का काम भी शुरु कर दिया गया है, जिससे जल्द ही जल आपूर्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Read more- Holiday Alert: 2026 में 34 दिन की छुट्टी! झारखंड का अवकाश कैलेंडर जारी
इस परियोजना के पूरा होने से दोनों शहरों में पेयजल की समस्या दूर होगी और नागरिकों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा।












