Big Breaking: बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। असम में बड़ा विमान हादसा हुआ है। जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह भारतीय वायुसेना का AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसा इतनी भीषण थी कि विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट कर अलग हो गया।
Big Breaking: दो हिस्सों में टूट गई विमान
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अचानक यह दुर्घटना हुई। AN-32 विमान का उपयोग सेना के जवानों, उपकरणों और जरूरी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है।
Big Breaking: एयरबेस पर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरु
घटना के बाद एयरबेस पर तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
भारतीय वायुसेना ने कहा है कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की जाएगी। इस घटना ने सैन्य विमान सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले पर वायुसेना की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।










