Dhanbad News: सरायढेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को चोरी की योजना बनाते रंगेहाथ दबोच लिया। पुलिस की अचानक दबिश के दौरान भागने की कोशिश में एक आरोपी का हाथ भी टूट गया।
सोने-चाँदी के आभूषण सहित कई संदिग्ध सामान बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कई चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और लंबे समय से पुलिस को इनकी तलाश थी। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से पाँच लाख रुपये मूल्य के सोने-चाँदी के आभूषण सहित कई संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
जाँच-पड़ताल के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सरायढेला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र में दर्ज कई कांडों में नामजद थे और चोरी की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे।
Read more- Jharkhand में बढ़ी ठंड, कई जिलों में तापमान लुढ़का; शीतलहर की चेतावनी जारी












