Ranchi: नई दिल्ली के होटल ताज पैलेस में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 के दूसरे दिन झारखंड में औद्योगिक विकास और निवेश बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। “औद्योगिक संवर्धन एवं निवेश” विषय पर आयोजित इस सत्र में उद्योग जगत, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों ने भाग लिया और राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए कई अहम सुझाव दिए।
इस सत्र की अध्यक्षता उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार निवेशकों के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रही है। राज्य में आधुनिक आधारभूत संरचना, कुशल मानव संसाधन और निवेश के अनुकूल नीतियों के जरिए औद्योगिक विकास को नई गति दी जाएगी।
रोजगार और उद्योग साथ-साथ बढ़ेंगे
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य ऐसा माहौल बनाना है, जहां राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। उद्योग और पर्यटन दोनों क्षेत्रों को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के नए अवसर तैयार किए जाएंगे।
बैठक में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, निजी निवेश, औद्योगिक ढांचे के विस्तार, कौशल विकास, सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) और सतत औद्योगिकीकरण पर विशेष जोर दिया गया। विशेषज्ञों ने खनन, इस्पात, विनिर्माण, खाद्य प्रसंस्करण और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में झारखंड की बड़ी संभावनाओं पर चर्चा की।
Read More- कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का जोरदार हंगामा
बैठक के अंत में सरकार और उद्योग जगत ने मिलकर झारखंड को देश के सबसे पसंदीदा निवेश राज्यों में शामिल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Read More- Big Breaking : करनी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में वांछित आरोपी राहुल दुबे ने किया सरेंडर

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









