Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों और 51 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला कर नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है।
तबादले की सूची में 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु शंकर त्रिवेदी को नागरिक सुरक्षा में एसपी सह सहायक निदेशक बनाया गया है। इससे पहले वे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-11 (जमुई) में समादेष्टा के पद पर कार्यरत थे। वहीं, 2012 बैच के आईपीएस अशोक कुमार सिंह, जो बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) सासाराम में तैनात थे, अब बिहार मानवाधिकार आयोग के एसपी बनाए गए हैं।
Read more- झारखंड में भारी बारिश का कहर जारी: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से मौसम होगा साफ
इसके अलावा, 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी रविश कुमार को सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर से स्थानांतरित कर पटना स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी (कार्मिक-2) के पद पर तैनात किया गया है। तीनों आईपीएस अधिकारियों के साथ 51 डीएसपी के तबादले से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है।













