हरियाणा, Bihar और ओडिशा में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए सोमवार सुबह 9 बजे से मतदान जारी है। इन तीनों राज्यों में राजनीतिक दलों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है, इसलिए सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में लगी हैं।
Bihar में बढ़ी सियासी हलचल
Bihar में मतदान के बीच उस समय हलचल बढ़ गई जब कांग्रेस के दो विधायक—सुरेंद्र कुशवाहा और मनोज विश्वास—अब तक वोट डालने नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार दोनों विधायकों के फोन भी बंद आ रहे हैं।
वहीं, तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को भी अपने एक विधायक का इंतजार है, जो अभी तक मतदान केंद्र नहीं पहुंचे हैं। इस वजह से महागठबंधन खेमे में भी चिंता बढ़ गई है।
अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से 176 विधायक वोट डाल चुके हैं, जबकि महागठबंधन की तरफ से 37 विधायकों ने मतदान किया है।
हरियाणा में मुख्यमंत्री ने डाला पहला वोट
हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सबसे पहले वोट डाला। सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक यहां कुल 25 विधायक मतदान कर चुके थे।
कांग्रेस के विधायक हिमाचल प्रदेश के कसौली से रवाना होकर चंडीगढ़ पहुंचे और वहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर एकत्रित हुए। इसके बाद सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।
37 में से 26 सीटें पहले ही तय
देशभर में 10 राज्यों की कुल 37 राज्यसभा सीटों में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें 13 सीटें एनडीए और 13 सीटें विपक्षी दलों के खाते में गई हैं।
फिलहाल 37 सीटों में से 25 सीटें INDIA गठबंधन के पास हैं, जबकि 12 सीटें एनडीए के पास हैं। हालांकि चुनाव के बाद यह तस्वीर बदल सकती है और एनडीए को करीब 8 सीटों का अतिरिक्त फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है।
Bihar में समीकरण क्या कहते हैं?
बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। यहां 5 सीटों के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में हैं।
- एनडीए के पास: 202 विधायक
- महागठबंधन के पास: 35 विधायक
राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 वोट जरूरी हैं। इस हिसाब से एनडीए के 202 विधायकों के बल पर 4 सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, क्योंकि 4 सीटों के लिए 164 वोट चाहिए। इसके बाद भी एनडीए के पास 38 वोट बचते हैं।
पांचवीं सीट जीतने के लिए उसे सिर्फ 3 अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। वहीं महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं, जिससे मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis









