Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। ईरान के होर्मूज रुट बंद करने के बाद कई देशों में हाहाकार मच गई है। इस दौरान ट्रंप ने नाटो सहित कई देशों को होर्मूज रुट खोलने के लिए युद्धपोत भेजने के धमकी दी है। इसी बीच जापान और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से साफ इंकार कर दिया है।
Read More- Jharkhand Assembly : संकट में झारखंड का मिनी लंदन, सदन में उठा मैक्लुस्किगंज को बचाने का मुद्दा
Iran Israel War: जापान होर्मूज रुट से 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत पूरी करता
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने संसद में कहा कि टोक्यो अभी इस अहम समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए नौसेना तैनात करने की योजना नहीं बना रहा है। यह वही रास्ता है जिससे जापान अपनी लगभग 90 प्रतिशत कच्चे तेल की जरूरत पूरी करता है।
Read More- Palamu News: पलामू में कमरे से संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने भी साफ कर दिया है कि वह फिलहाल स्ट्रेट ऑफ होर्मूज अपने युद्धपोत में नहीं भेजेगा। हालांकि इस मार्ग से दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई होती है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस रास्ते की सुरक्षा के लिए कई देशों से सहयोग मांगा था।
Iran Israel War: यूएई ने 19 भारतीयों को गिरफ्तार करने का दिया आदेश
इधर आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने इजराइल के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए लंबी दूरी की रणनीतिक मिसाइल दागी है।
Read More- Jharkhand News: 21 दिन बाद चतरा विमान हादसे में अहम सुराग मिला, जंगल से…
युद्ध के बीच यूएई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दिये हैं। जिनमें 19 भारतीय भी शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इन लोगों पर सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो और जानकारी फैलाने का आरोप लगा है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









