Giridih: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने 21 थाना प्रभारियों का तबादला करते हुए नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। आदेश मिलते ही सभी अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
कई थानों में नए प्रभारी नियुक्त
जारी सूची के अनुसार नगर थाना में तैनात एसआई एनुल हक को अहिल्यापुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार को बेंगाबाद थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा जितेंद्र सिंह को पीरटांड, श्रीकांत कुमार को डुमरी, बुधेश्वर उरांव को ताराटांड और बृजेश कुमार को धनवार थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अन्य थाना क्षेत्रों में भी बदलाव
इसी तरह सोनू कुमार को परसन ओपी, श्वेता कुमारी को देवरी, पीकू कुमार को सरिया और राजेश कुमार को बगोदर थाना की कमान दी गई है। इसके साथ ही कई अन्य थाना क्षेत्रों में भी फेरबदल किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाया जा सके।
एसपी ने दिए सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी नए पदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है, जिसे पूरी गंभीरता से निभाया जाए।

विशेष संवाददाता | Khabar Mantra
विकाश कुमार झारखंड के रांची के रहने वाले और यहीं जन्मे पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया प्रोफेशनल हैं। झारखंड में लंबे समय से रहने और काम करने के कारण उन्हें राज्य के गांवों, शहरों, स्थानीय समाज, प्रशासन और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ है।
5+ वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ उन्होंने Gandiva, Lagatar.in, News11 Digital और Prabhat Khabar Digital जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। वर्तमान में Khabar Mantra Digital में Digital Media Manager-cum-Executive एवं विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
वे विशेष रूप से कोयलांचल, BCCL, कोलियरियों, औद्योगिक क्षेत्रों, स्थानीय प्रशासन और जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।
Expertise: Journalism • Digital Media • Ground Reporting • Content & Social Media • Video Production • News Analysis








