Ranchi : पश्चिम बंगाल के उत्तर मालदा सीट से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर आज जानलेवा हमले के बाद राजनीति में बवाल आ गया है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बंगाल सरकार और सीएम ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होने घटना की कड़ी निंदा की है।
Read More-अफगानिस्तान की 6 विकेट से करारी हार, बांग्लादेश का 3-0 से क्लीन स्वीप
जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला अति निंदनीय है
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बाबूलाल ने लिखा है कि एक जनप्रतिनिधि पर जानलेवा हमला अति निंदनीय है। उन्होंने बंगाल सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि यह सिर्फ सांसद पर हमला नहीं बल्कि यह लोकतंत्र पर हमला है। यह हमला पूरे आदिवासी समाज के उपर किया गया हमला है।
घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों का चेहरा बेनकाब हो गया है
बाबूलाल ने सख्त लफ्जो में बंगाल सरकार पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि बंगाल में ममता दीदी की कुर्सी खिसक चुकी है। घुसपैठियों को संरक्षण देने वालों का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। इसी बौखलाहट में झारखंड से लेकर बंगाल तक घुसपैठियों द्वारा आदिवासियों पर हमला किया जा रहा है। पर ममता बनर्जी यह जान ले कि अब जनता इसका करारा जवाब देगी।
Read More-27 साल बाद 58 की उम्र में दूसरी बार पिता बने अरबाज खान, परिवार में जश्न का माहौल
बताते चलें कि आज मालदा के नागराकाटा से होते हुए सांसद का काफिला गुजर रहा था इसी दौरान अचानक भीड़ ने उनपर जूतो, चप्पलों और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि सांसद बुरी तरह से घायल हो गए। वे खून से लतपथ बुरी तरह से घायल हैं। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

I have four years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









