Jharkhand News: कतरास में कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने की मांग को लेकर प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन से पहले प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए धनबाद जिला अध्यक्ष मंटू महतो को हाउस अरेस्ट कर लिया है।
शनिवार सुबह से ही लोयाबाद स्थित उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक निगरानी
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मंटू महतो को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक निगरानी में रखा गया है, ताकि आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
read more- झारखंड में कुड़मी समाज का बड़ा प्रदर्शन: ST श्रेणी में शामिल करने के लिए रोकीं ट्रेनें!
इंटरसिटी एक्सप्रेस कतरास स्टेशन पर रोकी गई
कतरास रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पहले ही खड़ा कर दिया गया है, जिसे वापस भेजने की तैयारी चल रही है। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।
प्रशासनिक सतर्कता और रणनीति
धनबाद प्रशासन ने कुड़मी समाज के संभावित प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली थी। पुलिस, आरपीएफ और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं। इलाके में धारा 144 लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है।
read more- धनबाद मंडल में रेल रोको आंदोलन का असर: कई ट्रेनें रद्द, समय में बदलाव












