Ranchi: राजधानी रांची के RIMS के हॉस्टल में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन-फानन में उसे रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। छात्र की पहचान अक्षित कुजूर के रुप में हुई है।
अक्षित रिम्स में एमबीबीएस का छात्र था। वह रिम्स के हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी (HIG) ब्लॉक में रहता था। आज सुबह ही छात्रों ने उसका फंदे से लटका हुआ देखा था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है।
हॉस्टल नंबर 8 में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार छात्र अक्षित कुजूर हॉस्टल नंबर 8 के एचआईजी (HIG) ब्लॉक में रहता था। शनिवार को अक्षित ने अपने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जैसे ही आसपास के छात्रों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा और अक्षित को फंदे से नीचे उतारा।
ट्रॉमा सेंटर में थमी सांसें
साथी छात्रों ने तत्परता दिखाते हुए अक्षित को तुरंत रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सूत्रों के अनुसार इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने रिम्स प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
छात्रों में भारी गम और आक्रोश
अक्षित कुजूर एक होनहार छात्र था, ऐसे में उसके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से हर कोई स्तब्ध है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

4 years of experience in journalism. Previously, I worked with organizations such as Swadesh Today, News 11 Bharat, and News 22 Scope. For the past year, I have been working as a content writer at Khabar Mantra.









